{"_id":"601b03768ebc3ed658560190","slug":"retired-officer-dies-after-being-hit-by-uncontrollable-vehicle-kaushambi-news-ald2983333194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की चपेट में आकर सेवानिवृत्त दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन की चपेट में आकर सेवानिवृत्त दरोगा की मौत
विज्ञापन
Retired officer dies after being hit by uncontrollable vehicle
मूरतगंज। चरवा कोतवाली के सिरियावां के पास बेकाबू वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक का पता नहीं चल सका है। उधर, पीड़ित परिवार में कोहराम है।
करारी कोतवाली के छोटी पवैया निवासी अवध नरायण दुबे (67) पुत्र राम सजीवन पीएसी में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बुधवार को वह बाइक लेकर किसी काम से भरवारी बाजार गए थे। शाम को लौटते समय चरवा कोतवाली के सिरियावां के पास किसी बेकाबू वाहन ने अवध नारायण को टक्कर मार दिया। हादसा देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस अवध नारायण को इलाज के लिए ले जाती, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। शव की पहचान कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को खबर दी तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिना लाइसेंस संचालित चक्की से 42 टिन तेल सीज
सिराथू। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय की अगुवाई में टीम ने दारानगर कड़ाधाम कस्बा स्थित एक तेल चक्की में छापा मारा। यहां 42 टिन सरसों का तेल बरामद हुआ है। चक्की संचालक के पास किसी तरह का लाइसेंस नहीं था। इसे लेकर तेल को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा बिना लाइसेंस संचालित दो डेयरी फार्मों के संचालकों को नोटिस दिया गया है। टेढ़ीमोड़ स्थित दो किराना की दुकानों में साफ-सफाई नहीं होने पर कारोबारियों को चेतावनी दी गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।