राजस्थान में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत से खफा रविदास समाज के लोगों ने रविवार को दारानगर में राजस्थान के सीएम का पुतला फूंका। इसके बाद कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि दी।
राजस्थान में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत को लेकर संत शिरोमणि रविदास पीठ के पदाधिकारी लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। रविवार को पदाधिकारियों ने दारानगर स्थित ज्वालनपर मोहल्ले में राजस्थान के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया। ]
पीठ के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश गोयल ने कहा कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर महेश गौतम, बृजेश कुमार, जितेंद्र गौतम, प्रदीप गौतम, राजू गौतम, अमरेंद्र गौतम, शिवलाल केसकर, विश्व प्रभाकर आदि मौजूद रहे।