फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ramlal's entire ward is covered in filth, overflowing drains

Kaushambi News: रामलाल का पूरा वार्ड में पसरी गंदगी, बजबजा रहीं नालियां

Wed, 13 May 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 13 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ramlal's entire ward is covered in filth, overflowing drains
नगर पंचायत सिराथू के रामलाल का पूरा वार्ड में बजबजा रही नाली व फैली गंदगी। संवाद
नगर पंचायत सिराथू के रामलाल का पूरा वार्ड में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां नालियां बजबजा रही हैं और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और हैजा जैसी बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों का कहना है कि साफ-सफाई के नाम पर केवल खानापूरी की जाती है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी हालात बदतर हैं। मुख्य सीसी मार्ग के किनारे बनीं नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है, जिससे गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि फॉगिंग भी नहीं कराई जाती, जिससे शाम होते ही मच्छरों की भरमार हो जाती है और रात में सोना मुश्किल हो जाता है। सभासद व नगर पंचायत के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए पिछले महीने दस्तक अभियान चलाया गया था। इसके बाद भी साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई। मोहल्ले में फैली गंदगी के चलते मच्छरों की भरमार है। इससे रात की नींद हराम हो गई है। - सुरेश कुमार, स्थानीय निवासी

नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी वार्ड की स्थिति बदहाल है। कई तरीकों का टैक्स देने के बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। समस्या को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। - राजकरन, स्थानीय निवासी


नगर के सभी वार्डों की साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। रामलाल का पूरा में गंदगी होने की जानकारी नहीं है। जन मानस की सुविधा के लिए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। - भोला यादव, चेयरमैन, सिराथू

नगर पंचायत सिराथू के रामलाल का पूरा वार्ड में बजबजा रही नाली व फैली गंदगी। संवाद

नगर पंचायत सिराथू के रामलाल का पूरा वार्ड में बजबजा रही नाली व फैली गंदगी। संवाद

नगर पंचायत सिराथू के रामलाल का पूरा वार्ड में बजबजा रही नाली व फैली गंदगी। संवाद

नगर पंचायत सिराथू के रामलाल का पूरा वार्ड में बजबजा रही नाली व फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed