फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rainstorms from the sky, silence on the streets

आसमान से बरसे अंगारे, सड़कों पर सन्नाटा

Sat, 08 Jun 2019 01:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jun 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Rainstorms from the sky, silence on the streets
weather - फोटो : कौशाम्बी
बुधवार को आसमान से अंगारे बरसे। दिनभर चटख धूप के साथ अंधड़ चला। पारा 43 डिग्री पहुंचने के कारण गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक सड़कें, बाजारें सूनी रहीं। आवश्यक होेने पर ही लोग तेज धूप से बचने के लिए चेहरा ढक कर बाहर निकले। बिजली कटौती के कारण घरों में भी लोग गर्मी से बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन


मई में लगातार मौसम का कहर जारी है। बुधवार को तो हालत बेहद खतरनाक रहे। पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के कारण लोग बेहाल रहे। सुबह सूरज निकलने के साथ ही धूलभरी आंधी और गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गईं। ये सिलसिला पूरे दिन चला। तेज धूप के कारण आवश्यक काम पड़ने पर ही लोग सुरक्षा लेकर निकले। युवतियां अपना मुंह, हाथ आदि कपड़ों से पूरी तरह ढककर निकलीं। सबसे अधिक परेशानी उनकी रही है जो गोद में बच्चे लेकर निकलीं। ऐसी महिलाओं को खुद के साथ ही बच्चे को तेज धूप से बचाने का जतन करते देखा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के कहर से बचने को लोग गन्ने का जूस, मैंगो जूस पीने के साथ ही खीरा, ककड़ी आदि खाकर प्यास को शांत करते रहे। सबसे अधिक परेशानी आवारा मवेशियों हो रही है। मवेशियों को छाया और पानी दोनों का अभाव है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। बुधवार को दिनभर सड़कें और बाजारें सूनीं रहीं। शाम को दिन ढलने के बाद ही लोग सड़क पर निकले। तेज धूप के कारण दिनभर तपने वाली सड़क और घर देर रात गरम बने रहते हैं। जिसके कारण धूप का असर रात 10 बजे तक बना रहता है। इसके बाद कुछ राहत मिलती है। इस बीच यदि हवा न चले तो दिन की धूप वाली गर्मी पूरी रात समझ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed