फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rain storm in kaushambi

बरसात का कहर: कच्चे घरों का गिरना जारी, दो मवेशियों की हुई मौत

Thu, 03 Oct 2019 07:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
rain storm in kaushambi
rain storm in kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर-सरायअकिल-भरवारी। बरसात और सीलन के कारण लोगों के कच्चे घरों का गिरना बदस्तूर जारी है। बरसात के कारण गिरे एक घर में बंधे दो मवेशियों की मौत हो गई। इसके अलावा आधा दर्जन परिवार गुरुवार को भी खुले आसमान के नीचे आ गए। किसी ने पंचायत भवन ने सिर छिपाने की जगह तलाशी तो किसी ने पड़ोसियों के यहां पनाह ली। हालात इतने बदतर हैं कि पक्के घरों की छत भी टपकने लगी है।
विज्ञापन

सरायअकिल संवाददाता के मुताबिक चायल तहसील के जवई गांव में बुधवार रात बरसात व सीलन से किसान दौलतराम दिवाकर का कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबने से अंदर बंधी एक भैंस व बकरी की मौत हो गई। ग्राम प्रधान पंचमलाल ने मामले की जानकारी लेखपाल को भेजी है। इसी तहसील के बलीपुर टाटा गांव में बरसात के कारण हीरालाल पासी का कच्चा घर गिर गया। घटना कोई हताहत नहीं हुआ। हीरालाल का कहना है कि जल भराव होने के कारण उसका कच्चा घर गिर गया है। मामले की शिकायत कई बार प्रधान से किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कच्चा घर होने के बाद भी उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। भरवारी संवाददाता के मुताबिक नगर पालिका परिषद भरवारी के रोही निवासी भैया लाल पुत्र रामदास मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। गुरुवार की सुबह बरसात के दौरान उसका कच्चा मकान भर भराकर गिर गया। गनीमत रही उस समय घर के अंदर कोई नही था। भैया लाल ने बताया कि मलबा गिरने से अंदर रखा घर का सामान दब गया। जिससे काफी नुकसान हुआ है। रोही, परसरा, चंदीपुर, असवां, दरवेशपुर, सईगंज सहित दर्जनों गांव में लगातार हो रही बरसात के कारण कच्चे मकानों का गिरना जारी है। सिराथू तहसील के निधियावां में विजय कुमार पुत्र सुग्गा लाल का कच्चा घर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed