फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   raids in search of poet Ahmed, weapons found in search of many houses, picked up five

कौशांबी : अतीक के शूटर अब्दुल कवि व कुनबे को असलहा उपलब्ध कराने वाले मददगार गिरफ्तार, 11 असलहे बरामद

Fri, 24 Mar 2023 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 08:23 PM IST
सार

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजूपाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक का शूटर अब्दुल कवि सरायअकिल कोतवाली के भखंदा गांव का रहने वाला है। सीबीआई से भगोड़ा घोषित हुए अब्दुल कवि के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
raids in search of poet Ahmed, weapons found in search of many houses, picked up five
Kaushambi : सरायअकिल के भखंदा में छापेमारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 

विज्ञापन

माफिया अतीक के शूटर व 50 हजार के इनामिया अब्दुल कवि व उसके परिवार को जायज व नाजायज असलहे उपलब्ध कराने के साथ ही संरक्षण देने वाले पांच मददगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए मददगारों के पास से भारी तादात में लाइसेंसी व नाजायज असलहा बरामद किया है। एएसपी के नेतृत्व में 11 थानों की फोर्स ने शुक्रवार शाम शूटर कवि के गांव भखंदा सर्च ऑपरेशन चलाकर यह बरामदगी की है।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजूपाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक का शूटर अब्दुल कवि सरायअकिल कोतवाली के भखंदा गांव का रहने वाला है। सीबीआई से भगोड़ा घोषित हुए अब्दुल कवि के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल व दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या के बाद अब्दुल कवि व वारदात में शामिल रहे अन्य शूटरों को भखंदा में छिपने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अब्दुल कवि के घर छापेमारी की लेकिन कोई शूटर पकड़ा नहीं गया।

विज्ञापन

 

raids in search of poet Ahmed, weapons found in search of many houses, picked up five
Kaushambi : सरायअकिल के भखंदा में छापेमारी के दौरान बरामद असलहे। - फोटो : अमर उजाला।

कवि और उसके परिवार के 11 सदस्यों पर दर्ज है मुकदमा

अब्दुल कवि के घर से भारी तादात में कई नाजायज असलहे, बम आदि बरामद हुए। इस मामले में अब्दुल कवि सहित उसके परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दौरान विवेचना पता चला कि अब्दुल कवि का भाई अब्दुल कादिर लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी असलहों के साथ इलाके में भय व्याप्त करता था। अब्दुल कादिर की लाइसेंसी असलहों के साथ फोटो भी वायरल हुई थी। पता चला कि कादिर अपने भाई व शूटरो को शरण देता था। इस पर शुक्रवार को एएसपी समर बहादुर, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ चायल श्यामकांत, सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह सहित 11 थानों की फोर्स ने भखंदा में सर्च ऑपरेशन चलाया।

 

raids in search of poet Ahmed, weapons found in search of many houses, picked up five
Kaushambi : भखंदा गांव में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान अब्दुल कवि व उसके भाई कादिर को शरण देने वाले पांच लोग गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से तीन सिंगल बैरल बंदूर और तीन दोनाली बंदूक बरामद हुई। दो रायफल और दो तमंचा भी बरामद हुआ है। इसके अलावा 93 कारतूस बरामद हुए हैं। इन असलहों के साथ विभिन्न मुद्राओं में अब्दुल कादिर की पिछले दिनों सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल हुई थी।

इन लोगों की हुई है गिरफ्तारी

निजामुद्दीन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी भखंदा, अजमल पुत्र जुल्फकार निवासी कटैया, शाहिद उर्फ राजू पुत्र अब्दुल रशीद निवासी भखंदा, बिलाल पुत्र लियाकत अली निवासी बेरुई, मो. असलम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी भखंदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed