{"_id":"57d99f124f1c1bc372d47521","slug":"rahul-gandhi-khat-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की खाट सभा आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की खाट सभा आज, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके लिए टेंवा के मेला मैदान को सजाया गया है। राहुल गांधी गुरुवार को इलाहाबाद से रोड शो करते हुए कौशांबी आएंगे। इसके बाद वह कार से चित्रकूट रवाना होंगे। खाट सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेसी देर रात तक गांवों में डटे रहे।
विधानसभा चुनाव से पहले कौशांबी में एक बार फिर राहुल गांधी दस्तक देने आ रहे हैं। अबकी वह जनसभा के बजाय किसानों से खाट सभा के माध्यम से सीधे वार्ता करेंगे। टेंवा मेला मैदान में खाट सभा का आयोजन होना है। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी है। विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) की देखरेख में खाट सभा स्थल को सजाया गया है। यहां भी डी बनाई गई है, ताकि सुरक्षा घेरा तोड़कर कोई राहुल गांधी तक पहुंच न सके। रात भर मेला मैदान को सजाने की कवायद चलती रही।
उधर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी, बीना रानी सरोज, पप्पू मिश्र, महेंद्र गौतम, सुंदर लाल सोनकर, वेद पांडेय समेत तमाम कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से खाट सभा में पहुंचने का आह्वान करते रहे। खाट सभा की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त किया है। चार चक्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती गई है। एएसपी वीरेंद्र कुमार की देखरेख में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।