{"_id":"59b83a2a4f1c1be17f8b65e8","slug":"pwd-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बाद एक्सईएन ने लिए अभिलेख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बाद एक्सईएन ने लिए अभिलेख
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में ई-टेंडर डालने वाले ठेकेदारों से हार्ड कॉपी व डिमांड ड्रॉफ्ट एक्सईएन नहीं ले रहे थे। सोमवार को ठेकेदारों को वापस कर दिया गया था। मंगलवार को ठेकेदार पहुंचे तो एक्सईएन नहीं आए। इससे नाराज ठेकेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। माहौल गरम होने पर एक्सईएन आए और दबाव में ठेकेदारों से टेंडर के कागजात लिए।
कड़ा व सिराथू ब्लाक क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की ओर से 11 सड़कों के निर्माण के लिए ई-टेंडर निकाला गया है। ठेकेदारों ने ऑनलाइन टेंडर डाले। इसके बाद वे सोमवार को टेंडर की हार्ड कॉपी, सिक्योरिटी मनी का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने पीडब्ल्यूडी के दफ्तर में एक्सईएन सतीश कुमार के पास पहुंचे। ठेकेदारों का आरोप है कि एक्सईएन ने उनके अभिलेख नहीं लिए। अभिलेख न लेने पर सोमवार रात ठेकेदारों ने अधीक्षण अभियंता (इलाहाबाद) से मुलाकात की।
इस मामले में उन्होंने भी अपने हाथ खड़े कर लिए। मंगलवार को ठेकेदार उपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में सुशील चंद्र मिश्र, हरिओम कुशवाहा, अतुल कुमार शुक्ला, तनवीर अहमद, मो. अफजल, मो. आरिज, रामबाबू केशरवानी, अभिलाष सोनकर, शिव प्रसाद मिश्र आदि ने सुबह करीब दस बजे दफ्तर के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। एक्सईएन के गायब रहने पर उन्होंने हंगामा भी किया। दोपहर करीब 12 बजे माहौल गरम होने पर एक्सईएन सतीश कुमार दफ्तर आए और ठेकेदारों से उनके अभिलेख लिए। इसके बाद ठेकेदारों ने राहत की सांस ली।