{"_id":"2ecc78d8ffe833a08f847696f1459fbd","slug":"property-dealer-shot-fired-narrowly-avoided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर पर दागी गोली, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर पर दागी गोली, बाल-बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 01 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (ब्यूरो)। इलाहाबाद से घर लौट रहे पुरामुफ्ती इलाके के प्रापर्टी डीलर पर शनिवार शाम बाइक सवार युवकों ने गोली दागकर कातिलाना हमला किया। कंधे को छीलते हुए गोली निकलने से वह जख्मी हो गए। घायल प्रापर्टी डीलर को परिजनों ने इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है। सरेशाम हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घरवालों की ओर से तहरीर नहीं मिलने से पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की थी।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर गांव निवासी गनेश प्रसाद (35) पुत्र लल्लन सिंह जमीन खरीद और बिक्री का कारोबार करता है। शनिवार को वह धंधे के ही सिलसिले में इलाहाबाद गया था। शाम करीब 6 बजे वह बाइक से घर आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह मंदर रेलवे क्रासिंग से आगे बढ़ा पीछे से आए एक बाइक से दो युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की। युवकों को देखते ही उसने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा दी।
इस पर बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा कर लिया। युवकों ने घर से करीब 100 मीटर पहले तमंचे से फायर कर दिया। गोली कंधे को छीलते हुई निकल गई। छर्रे धंसने से गनेश प्रसाद जख्मी होकर बाइक समेत गिर गया। उधर, गोली दागे जाने की आवाज और चीखते-चिल्लाते बाइक समेत गिरे गनेश को देखकर गांव में सनसनी फैल गई। चीखते चिल्लाते गांववालों के साथ परिवार के लोग भी भागकर मौके पर पहुंचे। घायल पड़े युवक को परिजन लेकर इलाहाबाद भागे। उधर, प्रापर्टी डीलर पर कातिलाना हमले की खबर लगते ही पुरामुफ्ती पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस हमलावरों का सुराग लगाने में जुटी। सरेशाम प्रापर्टी डीलर पर हुए हमले से इलाके में सनसनी मच गई। माना जा रहा है कि जमीन खरीद-फरोख्त के ही किसी विवाद में यह घटना हुई है।