फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Property dealer hanged himself

प्रापर्टी डीलर ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 12 Oct 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Property dealer hanged himself
Property dealer hanged himself - फोटो : KAUSHAMBI
प्रापर्टी डीलर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर में मकान में शुक्रवार दोपहर फंदे पर लटकती मिली लाश
वर्ष 2017 में साथी ने मकान की गारंटी पर ले लिया था 12 लाख का कर्ज
पइंसा (कौशाम्बी)। प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर मोहल्ले में रहने वाले कौशाम्बी के एक प्रापर्टी डीलर ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को तीसरे दिन उसका फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे धोखाधड़ी का शिकार होने की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे ने पीएनबी की कर्नलगंज शाखा के प्रबंधक सहित दो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

पइंसा कोतवाली क्षेत्र के उदिहिन खुर्द गांव का अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गप्पू सिंह (45) पुत्र चंद्रभूषण प्रापर्टी डीलर था। वह प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर में मकान बनवाकर परिवार सहित रहता था। मंगलवार को अक्षय पत्नी-बच्चे के साथ गांव आया था। इसके बाद बुधवार को फिर प्रयागराज चला गया। इसी के बाद से परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार सुबह अनहोनी की आशंका पर परिवार वाले ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए तो कमरे में अक्षय की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली थी। यह देख परिवार वाले चीख पड़े। सूचना पाकर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे रितिक ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रयागराज निवासी अमरजीत उर्फ मुन्नू ने पीएनबी की कर्नलगंज शाखा के प्रबंधक से सांठगांठ कर अक्षय का घर गिरवी रखकर अपने नाम 12 लाख रुपये का लोन ले लिया था। इसकी जानकारी अक्षय को आरसी जारी होने पर हुई। वसूली के लिए तहसील के अफसर बार-बार घर पहुंचते थे। इसी बात को लेकर अक्षय तनाव में रहता था। इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। रितिक ने शाखा प्रबंधक व अमरजीत के खिलाफ पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने व धोखाधड़ी कर ऋण लेने की तहरीर धूमनगंज पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed