फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   problem in sbi

रुपये नहीं मिले तो बैंक में ही कर लूंगा खुदकुशी

Tue, 31 Jul 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 31 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
problem in sbi
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
सर्वर डाउन होने के चलते एसबीआई की स्थानीय शाखा में ठप चल रहे बैंकिंग कार्य से परेशान ग्राहकों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। हंगामा करते हुए ग्राहक बैंक में तालाबंदी पर अड़ गए। बाद में बैंककर्मियों ने किसी तरह से समझाकर शांत कराया। वहीं एक ग्राहक ने रुपये नहीं मिलने पर बैंक में खुदकुशी करने की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की सरायअकिल शाखा में कस्बा समेत आसपास के करीब 40 हजार खाते हैं। यहां बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा पिछले 25 दिनों से धड़ाम चल रही है। हफ्ते भर पहले सिर्फ तीन दिन के लिए ही सर्वर ने काम किया। इस बीच भीड़ जुटने के कारण जरूरतमंदों को पैसा नहीं मिल सका। दिनभर इंतजार के बाद रोजाना बड़ी संख्या में लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे  हैं। सोमवार को बैंक खुला तो एक बार फिर भीड़ टूट पड़ी, लेकिन इस दिन भी सर्वर सिस्टम की खराबी बताई गई। 25 वें दिन सर्वर खराबी सुनते ही ग्राहकों का धैर्य जवाब दे गया। बैंक में हंगामा करने लगे। जुगराजपुर निवासी अवधेश सिंह, सड़वा निवासी सुरेश, सुनीता देवी, तरना निवासी रावेंद्र, पूरे हजारी निवासी शारदा प्रसाद, मुस्तफाबाद निवासी नबी आजाद, पुराना खोंपा निवासी तनवीर फतामा आदि ग्राहकों का कहना था कि 25 दिन से बैंक का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


रोजाना  सर्वर सर्वर डाउन होने का रटा-रटाया जवाब मिलता है। किसी का मरीज भर्ती है, किसी को सिचाई-बोवाई, जोताई, बच्चों की फीस घर का खर्च चलाने को नगदी की आवश्यकता है। प्रतिदिन काम का नुकसान करबैंक आने पर दिनभर के इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। खुद का पैसा नहीं मिल रहा है तो दूसरा उधार क्यों देगा? ये सभी बैंक में ताला बंद कर बाहर बोर्ड लगाने की जिद पर अड़े रहे। हालांकि बाद में बैंक कर्मियों ने सभी को समझाकर गुस्सा शांत कराया। वहीं दस दिन से खाली हाथ लौट रहे चंदूपुर निवासी सुखदेव विश्वकर्मा तो सोमवार को आपे से बाहर हो गए। वह बैंक कर्मियों से ही रुपये उधार देने की मांग करने लगे। चेतावनी दी की मेरे ही रुपये नहीं मिले तो वह बैंक में ही खुदकुशी कर लेगा। इससे बैंक कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। हालांकि बाद में किसी तरह से समझाकर सुखदेव को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed