फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   poltical news

मधुपति बनी अध्यक्ष, जिपं में सपा का कब्जा

Thu, 07 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 07 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
poltical news
कौशाम्बी जिला पंचायत की अध्यक्ष मधुपति बन गई हैं। बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में उन्होंने बसपा की अनामिका सिंह पटेल को 21 मतों से करारी शिकस्त दी। 29 सदस्यों में से 25 ने सपा उम्मीदवार मधुपति के पक्ष में मतदान किया। इसके साथ ही कौशाम्बी जिला पंचायत में पहली बार समाजवादी पार्टी का कब्जा हुआ है। जबकि सिराथू विधायक की पत्नी मधुपति दूसरी बार जिपं की अध्यक्ष बनी हैं। उनकी जीत की घोषणा होते ही सपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जीत की बधाईयां दी।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव कराया गया। कौशाम्बी में जिला पंचायत के कुल 29 सदस्य हैं। जिपं अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी ने सिराथू विधायक वाचस्पति की पत्नी मधुपति को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं बसपा की ओर से अनामिका सिंह पटेल उम्मीदवार थीं। निर्वाचन आयोग की ओर से दिन में 11 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान का समय रखा गया था। कलेक्ट्रेट में मतदानस्थल बनाया गया था। वहीं सकुशल चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट को सबह से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कलेक्ट्रेट के बाहर बैरीकेटिंग लगाकर मतदाताओं के अलावा किसी के भी भीतर प्रवेश पर प्रतिबंध था।
विज्ञापन


जिपं अध्यक्ष के चुनाव के लेकर डायट मैदान में सुबह से ही सपाईयों का जमघट लगने लगा था। इस बीच मतदाता मताधिकार का प्रयोग करते रहे। मतदान का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। तकरीबन 20 मिनट बाद परिणाम घोषित हुआ, तो सपा की प्रत्याशी मधपति को 29 में से 25 वोट मिले थे। जबकि बसपा उम्मीदवार अनामिका सिंह पटेल को सिर्फ 4 सदस्यों ने वोट दिया था। इस तरह से मधुपति 21 वोट से जीतकर कौशाम्बी जिला पंचायत की अध्यक्ष बन गई। बता दें कि वे दूसरी बार जिपं की अध्यक्ष बनी हैं। इससे पहले 2005-2010 तक वे बसपा से जिपं अध्यक्ष रही थीं। वहीं मधुपति की जीत के साथ कौशाम्बी में पहली बार समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed