फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   political programme

260 श्रमिकों को साइकिल,263 छात्रों को लैपटॉप बांटे

Wed, 16 Mar 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
political programme
political news
अखिलेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मंगलवार को मंझनपुर की ओसा स्थित मंडी समिति में समाजवादी दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। वहीं परिवहन मंत्री ने श्रमिकों को साइकिल, छात्रों को लैपटॉप, छात्राओं को कन्या विद्याधन, किसानों को ट्रैक्टर आदि वितरित किया।
विज्ञापन


सूबे में अखिलेश सरकार के चार साल पूरे हो गए है। शासन ने समाजवादी विकास दिवस के रूप में मनाने का फरमान जारी किया था। इसी निर्देश पर ओसा स्थिति मंडी समिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राज्य परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) यासर शाह ने कहा कि समाजवादी दिवस की सार्थकता तभी पूरी होगी, जब पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच समाजवाद को आगे बढ़ाने की है। इससे पहले उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्टॉलों का मुआयना किया। दो किसानों को ट्रैक्टर की चाभी दी। पांच कन्याओं को विद्याधन का चेक, 260 श्रमिकों को साइकिल, 263 छात्रों को लैपटॉप वितरित किया गया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, विधायक सिराथू वाचस्पति, जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति वाचस्पति, महासचिव गुलाम हुसैन, उपाध्यक्ष मोहम्मद साबिर, शिवमोहन चौधरी, कैलाश चंद्र केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं भरवारी में रैली सुबह 10 बजे सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव महबूब आलम उर्फ सज्जू के नेतृत्व में पुरानी बाजार से गौरा रोड, नई बाजार, मेहता रोड, चमरूपुर, अमहा, मुरादपुर, रोही आदि गांवों से होते हुए भरवारी बाजार आकर समाप्त हुई। मोहम्मद असद, अंकित यादव, संदीप, मीर उस्मानी, भैयालाल, जुबैर अहमद, अफसार अहमद आदि मौजूद रहे। वहीं सिराथू और कड़ा ब्लाक में भी मंगलवार को आयोजन हुआ। सिराथू ब्लाक में विधायक वाचस्पति ने योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed