फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police searching for mastermind after registering case

मुकदमा दर्ज करने के बाद मास्टरमाइंड को खोज रही पुलिस

Tue, 29 Mar 2022 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police searching for mastermind after registering case
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एक केंद्र के बाहर स्थित घर में लिखी जा रही कॉपियों के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वायरल वीडियो मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक की जांच में यह तो साबित हुआ कि कॉपी कुछ छात्र-छात्राओं के लिए लिखी जा रही थी, लेकिन उन्हें कॉपी-पेपर किसने दिया? उस मास्टरमाइंड का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके अलावा जोनल, सेंटर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। इसके बाद भी शिक्षा माफिया केंद्र से पेपर व कॉपी निकालने में सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंझनपुर क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र के पास स्थित घर में बोर्ड की कॉपी लिखे जाने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मामले में गंभीरता दिखाते हुए डीएम सुजीत कुमार ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। जांच के बाद डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा ने सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ सदर डॉ. केजी सिंह का कहना है पूछताछ के लिए पुलिस ने एक युवती समेत दो लोगों को उठाया था, लेकिन कॉपी पेपर उपलब्ध कराने वाला मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे नहीं लगा। पुलिस मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed