फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police reached close to the accused in the farmer's murder case

किसान की हत्या मामले में आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस

Tue, 28 Apr 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police reached close to the accused in the farmer's murder case
इंद्रनारायण हत्याकांड: हत्यारोपियों के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के फतेहपुर घाट गांव में गुरुवार रात हुई थी घटना, डीएसपी ने जल्द खुलासे के दिए संकेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पूरामुफ्ती इलाके के इंद्रनारायण हत्याकांड में पुलिस हत्यारोपियों के करीब पहुंच गई है। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इन्होंने जुर्म कुबूल कर लिया है। अब आला कत्ल आदि का बरामद होना बाकी है। हालांकि पुलिस अभी इस बाबत कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। डीएसपी ने जल्द खुलासा होने के संकेत जरूर दिए हैं।

फतेहपुर घाट निवासी इंद्रनारायण पांडेय उर्फ बबलू पुत्र रामचंद्र किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। गांव के बाहर उसका पांच बीघा खेत है। इसमें उसने नलकूप लगवा रखा है। गुरुवार रात नलकूप पर सोते वक्त लाठियों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के बेटे आदित्य की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया था। लिहाजा घटना की गुत्थी काफी उलझी हुई थी। हालांकि भीतरखाने से खबर आ रही है कि पुलिस ने अब मर्डर मिस्ट्री सुलझा ली है। संदिग्धों की धरपकड़ करने में पुलिस को सर्विलांस से काफी मदद मिली है। सूत्रों की मानें तो पुलिस बुधवार को घटना का खुलासा कर सकती है। मामले में चायल सर्किल के डीएसपी कृष्ण गोपाल सिंह का कहना है कि पूछताछ के लिए संदिग्धों को उठाया गया है। अभी इस बाबत कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। इतना है कि जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed