{"_id":"5d51b8a68ebc3e6c9a25dd97","slug":"police-agitated-over-rumors-of-massacre-kaushambi-news-ald252045622","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरसंहार की अफवाह पर हलाकान हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसंहार की अफवाह पर हलाकान हुई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरसंहार की अफवाह पर हलाकान हुई पुलिस
कौशाम्बी का मामला, इंस्पेक्टर ने मोबाइल नंबर के आधार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गांव में नरसंहार की अफवाह पर रविवार रात पुलिस घंटों परेशान हुई। जांच में मामला झूठा पाए जाने पर इंस्पेक्टर ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। फोन करने वाले को तलाशा जा रहा है।
कौशाम्बी कोतवाल स्वामीनाथ को रविवार रात किसी ने फोन कर बताया कि सिरसी गांव में कई लोगों की हत्या कर दी गई है। फोन कटते ही कोतवाल के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने आला अधिकारियों को अवगत करा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी सच्चिदानंद पाठक को मौके पर भेज दिया। भारी पुलिस बल ने गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उस नंबर पर फोन किया गया तो वह बंद था। इससे नाराज कोतवाल ने मोबाइल नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। सीओ ने बताया कि नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।