फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pm home alot

प्रधानमंत्री आवास देने के लिए लग रही बोली

Sun, 13 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 13 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
pm home alot
other
 विकास खंड कौशाम्बी में प्रधानमंत्री आवास आवंटन के लिए बोली लगने लगी है। ब्लॉक में तैनात एक अधिकारी मुंह मांगी रकम मिलने पर पात्रता सूची में हेराफेरी कर रहा है। इससे लाभार्थियों तक पहुंचने से पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना का बंटाधार होने लगा है। ब्लॉक में तैनात अधिकारी के निर्देश पर ग्राम सभा में तैनात सेक्रेटरी वसूली के लिए माया जाल फैलाने में लगे हैं।
विज्ञापन


  केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को एक अदद आवास मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन किया गया। इसके पात्रों का चयन वर्ष 2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना के आंकड़ों से किया गया है। पात्रता चयन के बाद अब इंटरनेट से सूची निकालकर क्रमानुसार लक्ष्य के अनुरूप आवास आवंटन किया जाना है, लेकिन ब्लॉक में तैनात एक द्वितीय श्रेणी का अधिकारी आवास आवंटन में वसूली का मायाजाल फैला रहा है। उसके द्वारा प्रति आवास 20 हजार रुपये की डिमांड गांवों में तैनात पंचायत सचिवों से कर रहा है।
विज्ञापन


एक ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि अब तक जाठी और अइगवां की पात्रता सूची प्रिंट हुई है। इन ग्राम सभाओं में पात्रता सूची तोड़कर आवास आवंटन की कवायद की जा रही है। महकमे के लोगों का तो यहां तक कहना है कि ब्लॉक अधिकारी को एक जिला स्तरीय अधिकारी का सहयोग प्राप्त है। इसके चलते पूरे ब्लॉक क्षेत्र में उसका डंका बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed