{"_id":"5d4c73608ebc3e6ca302c0af","slug":"plantation-kaushambi-news-ald2517194160","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृहद पौधरोपण आज एक ही दिन में रोपे जाएंगे 17.10 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृहद पौधरोपण आज एक ही दिन में रोपे जाएंगे 17.10 लाख पौधे
विज्ञापन
मंझनपुर। अगस्त क्रांति के मौके पर शुक्रवार को जिले में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शासन ने एक ही दिन में 17 लाख दस हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि वन विभाग समेत 19 विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। अभियान की सफलता के लिए पूरे जिले को नौ जोन और 88 सेक्टरों में बांटकर प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। ये अफसर अपने-अपने क्षेत्र में मोबाइल रहकर अभियान की निगरानी करेंगे। सभी विभागों को पौधरोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लेंगे। डीएम ने चेतावनी दिया है कि वृहद पौधरोपण अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शासन की ओर से मुख्य सचिव डॉ अनूप चंद्र पांडेय अभियान के देखरेख के लिए आईजी स्टांप एवं निबंधन को नोडल अफसर नियुक्त किया है। आईजी स्टांप जिले के एक-दो स्थानों पर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण भी करेंगी।
सूचनाओं के आदान-प्रदान को बना कंट्रोल रूम
पौधरोपण अभियान के दौरान आने वाली किसी भी तरह की समस्या के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम खोला गया है। डीएफओ पीके सिंहा ने बताया कि इस कंट्रोल रूम के जरिए हर घंटे अभियान से जुड़ी प्रत्येक सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा।
अभियान से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लक्ष्य के सापेक्ष एक हजार से ज्यादा गड्ढे अधिक खुदवाए गए हैं। विभाग की सभी दस नर्सरियों में पौधों की उपलब्धता भी लक्ष्य से काफी ज्यादा कर ली गई है।
विज्ञापन
पीके सिंहा, डीएफओ