{"_id":"5e9f44f48ebc3e907f18a9dd","slug":"people-tripping-on-bikes-without-masks-kaushambi-news-ald2739340122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क के बाइक पर ट्रिपलिंग भी कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क के बाइक पर ट्रिपलिंग भी कर रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मास्क के बाइक पर ट्रिपलिंग भी कर रहे लोग
सुबह 11 बजे के बाद शाम तीन बजे तक चौराहों से नदारद रहती है फोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोविड-19 से निपटने के लिए किए गए लॉकडाउन के दूसरे चरण में कौशाम्बी पुलिस ढीली पड़ती नजर आ रही है। इसी का नतीजा है कि हर ओर बेपरवाही देखने को मिल रही है। लोग बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने के साथ बाइक पर ट्रिपलिंग भी कर रहे हैं।
मंझनपुर सहित जिले के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है। यहां तीन शिफ्ट में पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। ड्यूटी पर रहने वाले पुलिस कर्मचारियों का काम हर आने-जाने वाले से पूछताछ करना, संतोषजनक जवाब मिलने पर जाने देना अथवा कार्रवाई करना होता है। बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई करने का जिम्मा भी इनपर है। देखा जाता है कि सुबह 11 बजे तक तो पुलिस वाले ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं। इसके बाद कहां गुम हो जाते हैं, कुछ पता ही नहीं चलता। चौराहों पर शाम को तीन बजे के बाद ही पुलिस नजर आती है। इससे पहले दोपहर को किसी से कुछ पूछने वाला कोई नहीं रहता। इसी का नतीजा है कि लोग जमकर मनमानी करते हैं। कोई बाइक पर तीन सवारी बैठाकर फर्राटे भरता है तो कोई बिना मास्क लगाए घूमता रहता है। कार वाले भी मनमानी करने से बाज नहीं आते हैं। रईशजादे शौकिया कार व बाइक लेकर फर्राटे भरते रहते हैं। यह स्थिति जिले के करारी, सरायअकिल, पश्चिमशरीरा, मनौरी, पूरामुफ्ती, चायल, सिराथू, अजुहा आदि प्रमुख कस्बों व बाजारों की है।
----
भरवारी-सिराथू में सबसे ज्यादा मनमानी
मंझनपुर। भरवारी और सिराथू कस्बे में सबसे ज्यादा मनमानी की जाती है। दबी जुबान से पुलिस वालों का कहना है कि दोनों कस्बों में विधायकों का घर है। हर कोई माननीयों के संपर्क में रहता है। ऐसे में कार्रवाई करने से पहले इस बात का भय सताता है कि कहीं विधायक का फोन न आ जाए। हालांकि, विधायकों ने बेपरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की खुली छूट दे रखी है।
विज्ञापन
----
चेहरा पहचानकर रोकती है पुलिस
मंझनपुर। चौराहों पर सुबह-शाम पुलिस वाले जब ड्यूटी पर तैनात रहते हैं तो देखा जाता है कि वह चेहरा देखकर लोगों को रोकते हैं। खासकर गांवों से आए किसानों और मजदूरों पर रौब दिखाते हैं। इन्हें कभी-कभी बिना कुछ पूछे दो-चार डंडे भी जड़ दिए जाते हैं। सामने वाला हैसियत वाला होता है तो पुलिस वाले उसको रोकना ही ठीक नहीं समझते। चाहे वह मास्क लगाए हो या फिर ट्रिपलिंग कर रहा हो। इससे लोगों में नाराजगी है।
----
सिर्फ दो लेेगों के खिलाफ कार्रवाई
मंझनपुर। मास्क लगाए बिना घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में भी पुलिस अब पीछे हट रही है। मंगलवार को पिपरी पुलिस ने सिर्फ दो लोगों पर कार्रवाई की। वहीं चेकिंग के दौरान जिले भर की पुलिस ने 121 वाहनों को चेक किया। 86 का चालान कर दिया गया। इसमें आधी कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस की है।
----
इनका कहना है
चेहरा पहचानकर पूछताछ के लिए लोगों को रोकना गलत है। सभी से घर के बाहर निकलने का कारण पूछा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई अनिवार्य है। पुलिस ऐसा नहीं कर रही है तो इस ओर ध्यान दिया जाएगा। सबकुछ नियमानुसार ही होगा। कोई भेदभाव नहीं चलेगा। -अशोक कुमार-एएसपी