फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People rejected BSP from UP politics: Swami Prasad

यूपी की राजनीति से बसपा को जनता ने किया खारिज: स्वामी प्रसाद

Mon, 04 Oct 2021 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
People rejected BSP from UP politics: Swami Prasad
People rejected BSP from UP politics: Swami Prasad
यूपी की राजनीति से बसपा को जनता ने किया खारिज: स्वामी प्रसाद
विज्ञापन

चायल के मरधरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में बोले श्रम एवं रोजगार मंत्री
चायल। प्रदेश से अब बसपा का खेल खत्म हो गया है, क्योंकि मायावती ने बाबा साहब के मिशन को ध्वस्त करने के साथ ही कांशीराम के विचारों का गला घोंट दिया है। मायावती ने बसपा को अपनी निजी संपत्ति समझ लिया है। अब बसपा का कोई भला होने वाला नहीं है। यह बातें रविवार को चायल के मरधरा गांव में स्थापित की गई सम्राट अशोक लाट की प्रतिमा का अनावरण करने आये श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कही।

करीब दो बजे कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्या ने देर से पहुंचने पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रदेश की जनता देख रही है, किसकी सरकार में दंगे होते थे। बहन, बेटियों की आबरू लूट ली जाती थी। दिनदहाड़े हत्या जैसे अपराध होते थे। उन्होंने कहा कि मनीष गुप्ता के हत्यारोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद, सदर विधायक लाल बहादुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव मोहन मौर्या, विनीता गुप्ता, नरेश चंद्र मौर्या, संदीप कुशवाहा, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed