फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

चौथे चरण में 54.5 फीसदी मतदान

Thu, 29 Oct 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 29 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण के लिए बृहस्पतिवार को कौशाम्बी और सरसवां ब्लाक के 404 बूथों पर हुआ मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान कुल 54.5 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चौथे चरण में जिला पंचायत की 8 और बीडीसी की 195 सीटों के लिए हुए मतदान में कौशाम्बी ब्लाक में 51 और सरसवां ब्लाक में 58 फीसदी लोग वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंचे थे। इसके साथ ही पंचायत चुनाव में डीडीसी और बीडीसी पदों के लिए मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गए। वोटों की गिनती 1 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तहत इस बार निर्वाचन आयोग ने पहले जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का चुनाव कराया है। चार चरणों में कराए गए चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 29 अक्तूबर को हुआ। कौशाम्बी जिले में चौथे चरण का मतदान सरसवां और कौशाम्बी ब्लाक में हुआ। जिला पंचायत की 8 और क्षेत्र पंचायत की 195 सीटों पर मतदान के लिए दोनों ब्लाकों में कुल 404 बूथ बनाए गए थे। जहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया गया। इस दौरान कौशाम्बी ब्लाक के मतदान केंद्र कोसम खिराज में तो शाम के समय बूथ पर लंबी लाइन लगने के कारण एक घंटे अधिक समय तक वोटिंग जारी रही। यहां शाम 6 बजे तक मतदान चला। बूंदाबांदी के बीच शुरू हुई वोटिंग सुबह काफी धीमी रही।
विज्ञापन


 हालांकि समय बीतने के साथ इसमें तेजी आई। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक-दो मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची की गड़बड़ी को लेकर हुई छिटपुट कहासुनी के अलावा चौथे चरण का मतदान पूरी तरह से शांति तरीके से निपट गया। इस दौरान कौशाम्बी ब्लाक में 51 और सरसवां ब्लाक में 58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि सरसवां में जिला पंचायत की 4 और क्षेत्र पंचायत की 91 सीट हैं। जबकि कौशाम्बी ब्लाक में जिला पंचायत की 4 और क्षेत्र पंचायत की 84 सीट हैं। इन दोनों ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए किस्मत आजमा रहे 993 और जिला पंचायत सदस्य पद के करीब 140 प्रत्याशियों के भाग्य मतदाताओं ने मतपेटिका में बंद कर दिया है। सकुशल मतदान निपटने पर डीएम, एसपी समेत सभी अफसरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed