फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

गांव से दूर बना बूथ, भड़के ग्रामीण

Wed, 28 Oct 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 28 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
पंचायत चुनाव के लिए 29 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए गांव के दूर बूथ बनाए जाने से बुधवार को कोसम खिराज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय ब्लाक पहुंचकर एसडीएम का घेराव किया। उप जिलाधिकारी ने समझा-बुझाकर लोगों का शांत कराया। कौशाम्बी ब्लाक के कोसम खिराज गांव के राजेंद्र प्रसाद, प्रभात त्रिपाठी, राकेश कुमार, अजय कुमार पांडेय, योगेंद्र त्रिपाठी, बबलू, राम जतन, धनपत पाल, राजेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार, अमृतलाल मिश्र आदि ने बताया कि अब तक प्रत्येक चुनाव में उनके गांव का बूथ प्राथमिक स्कूल हिसामबाद को बनाया जाता रहा है।
विज्ञापन


इस बार पहली दफा प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में बूथ बनाया गया है, जो गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर है। गांव से इतनी दूर बनाए जाने से गांववाले भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि बुजुर्ग और महिला मतदाता इतनी दूर पैदल जाकर कैसे अपना वोट डालेंगी। बूथ बनाने में की गई इस मनमानी को लेकर गुस्साए ग्रामीण बुधवार को ब्लाक पहुंचे और एसडीएम को घेरकर शिकायत की। उप जिलाधिकारी ने प्रधानी के चुनाव में गांव के समीप बूथ बनाए जाने का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed