फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

पंचायत चुनाव: चौथे चरण का मतदान कल

Tue, 27 Oct 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 27 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए 29 अक्टूबर को होने वाले मतदान की जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कौशाम्बी और सरसवां ब्लाक क्षेत्रों में जिला पंचायत की 8 और क्षेत्र पंचायत की 193  सीटों के लिए 404  बूथों पर मतदान होना है। जिला निर्वाचन अधिकारी का दावा है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की व्यवस्था कर ली गई है। 
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए हो रहे चुनाव में 29 अक्टूबर को चौथे चरण का मतदान होगा। कौशाम्बी और सरसवां ब्लाक में होने वाले इस मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी बुधवार को होगी। बता दें कि चौथे चरण में कौशाम्बी ब्लाक क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य की 4 और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की 102 सीटों के लिए 62 मतदान केन्द्रों पर 201 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 इसी तरह से सरसवां ब्लाक क्षेत्र में जिपं सदस्य पद की चार और बीडीसी सदस्य की 91 सीटों पर मतदान के लिए 79 मतदान केन्द्रों पर 203 बूथ बने हैं। 1616 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चौथे चरण  का मतदान कराने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदन और अतिसंवेदनशील बूथों को चिह्नित करके वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान कराने में किसी ने कोई गड़बड़ी की तो संबंधित अफसर और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed