फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज

Wed, 06 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 06 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
कौशाम्बी का जिला पंचायत का अध्यक्ष कौन होगा? इसका फैसला बृहस्पतिवार को होगा। 29 सदस्यों वाले सदन में सबसे बड़ी कुर्सी पर कब्जे के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और पूर्व अध्यक्ष मधुपति और बसपा उम्मीदवार अनामिका आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत के 29 सदस्यों के निर्वाचन के बाद जिपं अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा हुई। कौशाम्बी में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट इस बार महिला के लिए आरक्षित की गई है। 1 जनवरी को सपा की ओर से मधुपति, बसपा की ओर से अनामिका सिंह पटेल और भाजपा की ओर से अवधरानी ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया था। 4 जनवरी को नाम वापसी के दिन भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया। इससे मैदान में सिर्फ सपा, बसपा की ही प्रत्याशी बची। बता दें कि 29 सदस्यों में सपा और बसपा समर्थित 11-11 सदस्य जीते हैं। भाजपा समर्थित 5 और दो निर्दल सदस्य हैं। अब देखना यह है कि जीत के लिए जरूरी 15 सदस्यों का साथ पाकर कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी कौन हासिल करता है।
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed