{"_id":"c9e78442b3513fa23733d2a4a6c76cc5","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब़! पंचायत चुनाव में मुर्दे भी करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब़! पंचायत चुनाव में मुर्दे भी करेंगे मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी के चुनाव में मुर्दे भी मतदान करेंगे। सुनने में भले ही यह अजीब लगे पर सिराथू तहसील के पथरावां गांव की मतदाता सूची देखने से तो कुछ ऐसा ही लग रहा है। यहां की वोटरलिस्ट में 50 से अधिक ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं जिनकी मौत कई साल पहले हो चुकी है। शनिवार को गांव के लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम सिराथू से की। बीएलओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सूची में संशोधन की मांग की। अनदेखी पर धरना-प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अफसरों की अनदेखी के कारण बीएलओ ने मनमानी करते हुए मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली की है। स्थानीय रसूखदारों के कहने पर सूची में दूसरे गांवों के लोगों और मृतकों तक का नाम शामिल कर दिया है। सूची में ऐसी ही गड़बड़ी को लेकर बीडीसी और जिला पंचायत के अभी हाल में संपन्न हुए चुनाव में गांव-गांव ग्रामीणों का गुस्सा भी देखने को मिला था। इसके बाद भी सूची को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
इसी तरह की गड़बड़ी सिराथू तहसील के पथरावा गांव की मतदाता सूची में भी है। यहां 50 से अधिक ऐसे लोगों के नाम शामिल कर दिए गए हैं जिनकी मौत कई साल पहले हो चुकी है। सूची से गांव में रहने वाले सैकड़ों लोगों के नाम गायब है। मतदाता सूची में की गई इस धांधली को लेकर गांववालों में जबरदस्त गुस्सा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को इसकी शिकायत एसडीएम से की। उपजिलाधिकारी लालजी मिश्र ने बताया कि सूची का सत्यापन कराया जाएगा। मृतकों का नाम हटाकर दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।