{"_id":"b656b790d018734a33ee1d76b1978b7a","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रधानी पर सपाइयों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रधानी पर सपाइयों की नजर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत और बीडीसी सदस्य के चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की नजर गांव-गांव पार्टी से जुड़े व्यक्ति को प्रधान पद पर जीत दिलाने की है। शनिवार को मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई। बैठक में जिपं अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव पर भी चर्चा हुई।
सपा जिला कार्यकारिणी की शनिवार को मंझनपुर में बैठक हुई। इस दौरान प्रधान के चुनाव का मुद्दा छाया रहा। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जीत की बधाई दी। कहाकि जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव में एकजुटता दिखाई है वैसी ही एकता प्रधानी के चुनाव में भी दिखानी होगी।
पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने प्रधानी के चुनाव में पार्टी से जुड़े व्यक्ति को जीत दिलाने की वकालत की। कहाकि गांव-गांव पार्टी से जुड़े व्यक्ति के प्रतिनिधि बनने से पार्टी संगठन मजबूत होगा। इसका फायदा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। बैठक का संचालन जिलामहासचिव गुलाम हुसैन ने किया। इस मौके पर सिराथू विधायक वाचस्पति, कैलाशचन्द्र केसरवानी, जयकरन सिंह, सुभाष पटेल, यासिर मंजूर, विजय यादव, सुरेश सिंह, कल्पना देवी, दिलीप पासी, संजय केसरवानी, पारसनाथ यादव, वीरभान विश्वकर्मा, दिरगज यादव आदि मौजूद रहे।