फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

नेवादा, कड़ा में परिणाम को लेकर घंटों हुआ विवाद

Mon, 02 Nov 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 02 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
जिला पंचायत सदस्य की मतगणना में कौशाम्बी के सभी ब्लाकों में आरोप लगे। इनमें सबसे ज्यादा विवाद नेवादा और कड़ा ब्लाकों में देखने को मिला। जहां प्रत्याशियों ने मतगणना अफसरों पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। घंटों चले बवाल की सूचना पर पहुंचे एसपी मतपेटिका के साथ दोनों प्रत्याशियों और आरओ को मंझनपुर ले आए। इस दौरान भाजपा समर्थित उम्मीदवार का आरोप रहा कि अफसरों ने उसकी एक नहीं सुनी। ऐसा ही विवाद कड़ा के वार्ड नंबर 7 और 8 में रहा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद की लगभग 24 घंटे की मतगणना के बाद परिणाम आने शुरू हुए। इस बीच जैसे ही नेवादा ब्लाक के वार्ड संख्या 28 का नतीजा घोषित किया भाजपा समर्थित उम्मीदवार जयसिंह ने हंगामा शुरू कर दिया। उसका आरोप रहा कि आधी रात के बाद से मतगणना के अंतिम चरण तक वह आगे था। वही जीता भी है। मगर मतगणना ड्यूटी में रहे अफसरों ने गड़बड़ी करके उसे हरा दिया। वह नतीजे पर नाखुशी जाहिर करते हुए समर्थकों के साथ मतगणनास्थल पर हंगामा करने लगा।
विज्ञापन


मतगणनास्थल पर बवाल की खबर लगते ही एसपी, एसडीएम, सीओ फोर्स लेकर पहुंचे। घंटों मामले के निस्तारण की कोशिश अफसर करते रहे लेकिन बात नहीं बनी। प्रत्याशी जयसिंह दुबारा मतगणना कराने की मांग पर अड़ा रहा। आखिर में एसपी ने  मतपेटिका के साथ आरओ और दोनों प्रत्याशियों को मुख्यालय लेकर चले आए। कहाकि डीएम के सामने इस प्रकरण का निस्तारण किया जाएगा। आरोप है कि यहां लाने के बाद अफसरों ने जयसिंह की कोई दलील नहीं सुनी और नरेंद्र मौर्य को निर्वाचित घोषित कर दिया। कड़ा ब्लाक के भी वार्ड नंबर 7 और 9 में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कम वोटों से हारे उम्मीदवार और उनके समर्थक हंगामा करते रहे। जहां शाम करीब 4 बजे अफसरों ने पहुंच  समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed