फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

आरोपों के बीच घोषित हुए जिपं सदस्य के नतीजे

Mon, 02 Nov 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 02 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
कौशाम्बी में जिला पंचायत सदस्य पदों के नतीजे आरोपों-प्रत्यारोपों की बीच घोषित हुए। करीब 30 घंटे की गहमा-गहमी के बीच सोमवार  अपरान्ह यहां वोटों की गिनती का काम पूरा हो सका। इस दौरान जिपं की पूर्व अध्यक्ष मधुपति, सपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड अश्विनी सिंह की पत्नी ने जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पूर्वमंत्री मतेश सोनकर और सपा के रसूखदार नेता शशिभूषण द्विवेदी उर्फ बालम महराज के परिजनों को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन


कौशाम्बी में जिला पंचायत की 29 सीटें हैं। इन सीटों के लिए चार चरणों में 9 से 29 अक्तूबर के बीच बीडीसी सदस्य पदों के साथ चुनाव कराया गया था। मंझनपुर समेत जनपद के सभी 8 ब्लाकों में एक साथ पहली नवंबर को वोटों की गिनती शुरू की गई। भारी अव्यवस्था के बीच शुरू हुई मतगणना करीब 30 घंटे तक चली। रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू कराई गई वोटों की गिनती सोमवार को अपरान्ह दो बजे तक चली। इस बीच आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच परिणाम भी घोषित किए जाते रहे।
विज्ञापन


 सभी 29 सीटों के नतीजे शाम 5 बजे घोषित हो सके। इस बीच कड़ा के वार्ड नंबर 7 और 9 और नेवादा ब्लाक के वार्ड नंबर 28 पर हार-जीत को लेकर विवाद भी हुआ। इन सबके बीच जिपं की पूर्व अध्यक्ष मधुपति, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, बसपा नेता आनंद मोहन पटेल, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह की पत्नी जीत दर्ज करने में सफल रहीं। वहीं पूर्वमंत्री मतेश सोनकर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तलत अजीम, सपा नेता शशिभूषण द्विवेदी के परिजनों को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed