फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Outrage over the death of a young man who went to Saudi Arabia

कौशाम्बी : बहू की डोली तो दूर, बेटे का जनाजा देखना भी नसीब नहीं, सऊदी कमाने गए युवक की मौत से कोहराम

Fri, 18 Feb 2022 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 12:52 AM IST
सार

कड़ाधाम कोतवाली के गिरधरपुर गढ़ी निवासी मो. हबीब ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर की आर्थिक स्थित बेहद खराब है। इस वजह से तीन साल पहले हबीब के बड़े बेटे लतीफ ने सऊदी जाकर कमाने की इच्छा जाहिर की।

विज्ञापन
Outrage over the death of a young man who went to Saudi Arabia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस बूढ़े बाप ने ऑटो रिक्शा चलाकर बड़े बेटे को सऊदी कमाने के लिए भेजा, वह आज उसके शव तक को देखने के लिए तरस रहे हैं। पांच दिन पहले फोन पर जवान बेटे की मौत हो जाने की खबर ने घर में कोहराम मच गया है। परिवार के लोग दो महीने बाद उसके वतन वापसी पर शादी कराने की की तैयारी में थे। बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता ने कड़ाधाम कोतवाली के इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या से पहने बेटे के जनाजे को मंगाने की मांग की।

विज्ञापन





कड़ाधाम कोतवाली के गिरधरपुर गढ़ी निवासी मो. हबीब ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर की आर्थिक स्थित बेहद खराब है। इस वजह से तीन साल पहले हबीब के बड़े बेटे लतीफ ने सऊदी जाकर कमाने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन





दो बेटे व चार बेटियों के पिता हबीब ने बेटे की इच्छा का सम्मान करते हुए कर्ज लेकर उसे विदेश भेज दिया। पांच दिन पहले लतीफ के साथ काम करने वाले इलाके के लोगों ने फोन करके परिवार के लोगों को बताया कि उसका शव कमरे में मिला है। लतीफ की मौत कैसे हुई, इस बारे वह लोग कुछ नहीं बता सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी बताया कि वह लोग शव देखने के लिए गए लेकिन सऊदी पुलिस ने उन्हें चेहरा तक देखने को नहीं दिया। घटना की जानकारी होने के बाद हबीब के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को हबीब ने कड़ाधाम कोतवाली के इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य को प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटे का शव मंगाए जाने की मांग की है।





बताया कि लतीफ को दो महीने बाद घर लौटना था। परिवार में उसकी शादी कराने की तैयारी चल रही थी। अचानक मौत की खबर ने पूरे परिवार का हाल बेहाल कर रखा है। इंस्पेक्टर ने पीड़ित को जिलाधिकारी से मदद मांगने को कहा। यह भी आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर पर भी शव मंगवाने के लिए प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed