फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Orchestra artists were stopped on the way and beaten, commotion

Kaushambi News: आर्केस्ट्रा कलाकारों को रास्ते में रोककर पीटा, हंगामा

Tue, 30 May 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 30 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Orchestra artists were stopped on the way and beaten, commotion
आर्केस्ट्रा कलाकारों को रास्ते में रोककर पीटा, हंगामा
विज्ञापन

- डांस के दौरान छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने की हरकत, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के इंगुआ उर्फ काठगांव में सोमवार की सुबह आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों के साथ दबंगों ने रास्ते में रोक कर मारपीट की। पीड़ित कलाकारों ने घटना की सूचना पिपरी पुलिस को दी है।

प्रयागराज के राजरूपपुर चकिया निवासी यश मिश्रा आर्केस्ट्रा ग्रुप के संचालक हैं। रविवार को वह पिपरी क्षेत्र के इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी बैजनाथ के बेटे उमेश कुमार के तिलक समारोह में आयोजित कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ पहुंचा था। कार्यक्रम में मौजूद कुछ मनचले युवकों ने टीम की युवतियों के साथ अश्लील हरकत की तो संचालक ने इसका विरोध किया। उस वक्त तो मामला शांत हो गया था, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सोमवार की सुबह जब यश मिश्रा अपनी टीम को लेकर वापस लौटने लगे, तब गांव से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाकर बैठे दबंगों ने यश मिश्रा और उसके साथी कलाकारों को जबरन रोक लिया। आरोप है कि दबंग महिला कलाकारों के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर सभी की पिटाई कर दी। इसकी सूचना संचालक ने पुलिस को दी। इस दौरान मौके पर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। सूचना के बाद पुलिस पहुंचती कि इससे पहले आरोपी हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित कलाकारों की तहरीर पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed