फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One killed, two injured due to uncontrollable auto overturning

बेकाबू ऑटो पलटने से एक की मौत, दो घायल

Mon, 16 May 2022 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured due to uncontrollable auto overturning
One killed, two injured due to uncontrollable auto overturning
पूरामुफ्ती कोतवाली के सल्लाहपुर बाजार में रविवार दोपहर एक ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक सहित दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज शहर के नीम सराय मुंडेरा बाजार निवासी शाहबाज नजफ उर्फ छब्बे (50) कपड़े की सिलाई का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की दोपहर वह किसी काम के सिलसिले में पूरामुफ्ती बाजार आने के लिए मुंडेरा बाजार से तिपहिया ऑटो वाहन में बैठा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही ऑटो वाहन सल्लाहपुर बाजार के पास पहुंचा तो बेकाबू होकर पलट गया। इसमें शाहबाज ऑटो के नीचे दब गया।
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट और खून अधिक निकलने के कारण शाहबाज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो में सवार दो अन्य लोग राकेश कुमार निवासी कुसुवां और रामदीन निवासी मंदर सहित ऑटो चालक संदीप कुमार निवासी रसूलाबाद उर्फ कोईलहा घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची सल्लाहपुर चौकी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed