{"_id":"5c86b50ebdec22141b2b499c","slug":"old-lady-found-dead-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध महिला का रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध महिला का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Tue, 12 Mar 2019 12:55 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मरधरा रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार सुबह एक रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी का रेलवे ट्रैक पर शव मिला। महिला शनिवार शाम से लापता थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करारी थाना क्षेत्र के अगियौना निवासी अमृतलाल रिटायर्ड रेल कर्मचारी हैं। शनिवार शाम उसकी पत्नी अनारकली (58) अचानक घर से लापता हो गई। लगातार दो दिन तक खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर सोमवार सुबह परिजनों ने करारी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच कोखराज के मरधरा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की सूचना मिली। जानकारी मिलने के बाद अमृतलाल अपने बेटों के साथ मौके पर पहुंचा। लाश देखते ही परिजन बिलख पड़े। अमृतलाल ने शव की शिनाख्त अनारकली के रूप में की। उसकी हत्या कर लाश ट्रैक पर फेंकी गई या फिर उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी। इस बाबत परिजन कुछ बोल नहीं रहे हैं। चौकी प्रभारी संजय परिहार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अनारकली के छह बेटे व चार बेटियां हैं। वह अपने पति व दो अविवाहित बेटों के साथ रहती थी।