फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   now there will be no fertilizer problem in district

जिले में नहीं होगा उर्वरक का संकट, मुख्यालय में सौ एमटी क्षमता का बनेगा गोदाम

Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
now there will be no fertilizer problem in district
जिले में किसानों को अब उर्वरक संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। किसानों की सुविधा के लिए मंझनपुर स्थित साघन सहकारी समिति में सौ एमटी उर्वरक क्षमता का गोदाम बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 32 लाख का टेंडर पैक्सपेड संस्था को दिया है। जिले में हर साल उर्वरक का संकट होता रहा है। वजह यह है कि यहां आने वाली उर्वरक की खेप को पीसीएफ की गोदामों में रखा जाता था। अनाज व अन्य समानों को रखने के कारण यहां उर्वरक को काफी कम रखा जाता था। इसके कारण हर साल जिले में उर्वरक की किल्लत होती थी। इसे लेकर अब राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवी) के तहत जिले में 32 लाख की लागत से बनने वाले उर्वरक गोदाम को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

यह गोदाम मंझनपुर स्थित साधन सहकारी समिति में बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन हो गया है। पैक्सपेड संस्था को गोदाम बनाने के लिए अनुबंध भी कर लिया गया है। संस्था ने अपना काम भी शुरू कर दिया गया है। बरसात के कारण परिसर में पानी भरा होने से निर्माण कार्य फिलहाल बंद है। इस बाबत एआर कोऑपरेटिव अजीत कुमार सिंह का कहना है कि जिले में 64 समितियों से उर्वरक का वितरण कराया जाता है। सात हजार एमटी उर्वरक पीसीएफ के गोदामों में रखी जाती थी। अब सरकार की पहल पर सौ एमटी क्षमता का विभाग खुुद का गोदाम बनवा रहा है। आगे भी इसी तरह और गोदाम बनवाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मंझनपुर में गोदाम बनने से काफी हद तक उर्वरक से संकट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed