{"_id":"61daf398a60ea279ab3523b5","slug":"now-rain-can-have-an-effect-on-crops-kaushambi-news-ald3245928198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फसलों पर पड़ सकता है बारिश का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फसलों पर पड़ सकता है बारिश का असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब फसलों पर पड़ सकता है बारिश का असर
मंझनपुर। रविवार को झमाझम बरसात हुई। खेत लबालब हो गए। गेहूं, चना, मटर आदि के पौधे डूब गए। किसानों काकहना है कि बेमौसम बारिश से दलहन व तिहलन की काफी फसल खराब हो गई है। गेहूं को भी 20 प्रतिशत नुकसान की आशंका है। गेहूं का पौध छोटा है। पानी में डूबकर सड़ सकता है।
नेवादा के किसान रमेश का कहना है कि यहां अभी 20 फीसदी धान मड़ाई के लिए खलिहानों में है। बारिश में भीगकर खराब हो रहा है। सूखने पर काला पड़ जाएगा। देवखरपुर क्षेत्र के किसान मतगंजन सिह, लालजीत सिंह आदि ने बताया कि गेहूं के भी खराब होने का खतरा बढ़ गया है। सरसों व अरहर के फूल झड़ गए हैं। दोबारा फूल होने पर पैदावार 60-70 फीसदी तक घट सकती है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार गौतम का कहना है कि खेतों में जलभराव से फसलें पीली पड़ सकती हैं। फसलों का हराभरा रखने के लिए जल विलेय उर्वरक एनपीके का छिड़काव करें।