फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now employment day will be celebrated in gram panchayat

अब ग्राम पंचायत में मनाया जाएगा रोजगार दिवस

Wed, 08 Jan 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now employment day will be celebrated in gram panchayat
अब ग्राम पंचायत में मनाया जाएगा रोजगार दिवस
विज्ञापन

फरवरी से महीने के प्रथम बुधवार को होगा कार्यक्रम का आयोजन
श्रमिकों से कार्य के मांगे जाएंगे आवेदन, ग्राम्य विकास के अपर आयुक्त ने भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मनरेगा योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नई पहल की गई है। अब हर ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिले में इसकी शुरुआत कर दी गई है। फरवरी से महीने के पहले बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें चालू माह व तिमाही की कार्ययोजना बनाकर पंजीकृत श्रमिकों से कार्य के आवेदन मांगे जाएंगे। साथ ही उनके भुगतान व काम न देने पर बेरोजगारी भत्ता के बारे में विचार-विमर्श कर श्रमिकों की समस्याओं को सुना जाएगा।
इस बाबत ग्राम्य विकास के अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने सीडीओ को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस का आयोजन करने का प्रावधान है। इसका किसी कारणवश आयोजन नहीं हो पा रहे थे। इससे मनरेगा संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही थीं। ऐसे में शासन ने अब हर माह के प्रथम बुधवार को रोजगार दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया है। इसमें ग्राम पंचायतों में बैठक कर गांवों में होने वाले कार्यों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही श्रमिकों से कार्य के आवेदन पत्र मांगे जाएंगे। श्रमिकों को कार्य का आवंटन व तिथियां घोषित कर उन्हें समय से कराने की प्राथमिकता रहेगी। श्रमिकों को भुगतान नहीं होने की शिकायत पर शीघ्र निस्तारण करवाया जाएगा। साथ ही काम नहीं मिलने पर उन्हें बेरोजगारी भत्ता देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मनरेगा के तहत अभी तक ग्राम पंचायतों में होने वाले कामों का कोई निर्धारित समय नहीं था। रोजगार दिवस में समय व तारीख तय कर दी जाएगी। इसके साथ ही होने वाले काम में कितने श्रमिक काम करेंगे, इसकी रूपरेखा पहले ही तय कर ली जाएगी। इससे गांव में हर काम समय से संपादित किए जाएंगे।
विज्ञापन

----------
ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगे बीडीओ
मंझनपुर। ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की मानीटरिंग बीडीओ करेंगे। इसकी रिपोर्ट सीडीओ को भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट का सत्यापन उच्चाधिकारी दोबारा करेंगे। अगर इसमें कोई गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने खंड विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सप्ताह में कम से कम दो ग्राम पंचायतों की मानीटरिंग कर कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
जनपद में मनरेगा के तहत पंजीकृत मजदूरों पर एक नजर-
------------------
ब्लॉक ग्राम पंचायत पंजीकृत श्रमिक काम करने वाले श्रमिक
चायल 29 10924 3217
नेवादा 75 27483 11696
मूरतगंज 48 20189 7315
कौशाम्बी 57 25825 9874
मंझनपुर 59 22938 11316
सरसवां 60 27576 8288
कड़ा 64 28870 10027
सिराथू 84 32496 11633
--------------------------------------------------------
कुल 476 196301 73366
-----------------------------------------------------------
इनका कहना है
शासन के निर्देश पर अब हर ग्राम पंचायत में माह के प्रथम बुधवार को रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायतों में होने वाले काम समेत श्रमिकों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। रोजगार दिवस पर बीडीओ समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके बारे में अधीनस्थ अफसरों को अवगत करा दिया गया है।-इंद्रसेन सिंह-सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed