{"_id":"61eb0e03edc1206bba62d2a5","slug":"no-clue-of-missing-bjp-leader-even-after-36-hours-chaos-on-the-highway-kaushambi-news-ald325503594","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता भाजपा नेता का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, हाईवे पर चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता भाजपा नेता का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, हाईवे पर चक्काजाम
विज्ञापन
No clue of missing BJP leader even after 36 hours, chaos on the highway
- फोटो : KAUSHAMBI
भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य के पति राजीव मौर्य का 36 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। रहस्यमय तरीके से राजीव के लापता होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को गुलामीपुर के समीप नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम सिराथू विनय गुप्ता व सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह चार थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों को जल्द ही राजीव की सकुशल वापसी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा।
सैनी कोतवाली के गुलामीपुर निवासी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी व वार्ड नंबर छह से जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या के पति राजीव मौर्य बुधवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी से जिला अस्पताल जाने की बात कहकर स्कॉर्पियो लेकर निकले थे।
रात करीब एक बजे राजीव के वापस नहीं लौटने पर पत्नी ने फोन किया तो उसने 10 मिनट में घर आने की बात कही। इसके बाद राजीव का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। बृहस्पतिवार सुबह राजीव की स्कॉर्पियो कोखराज कोतवाली के हाईवे किनारे प्रयागराज होटल के पास लावारिस खड़ी मिली। इस मामले में राजीव के भाई हेमंत ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एसपी राधेश्याम के निर्देश पर राजीव की सकुशल बरामदगी के लिए एसओजी के अलावा तीन टीमों का गठन किया गया। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस राजीव का पता नहीं लगा। इससे नाराज परिजन व समर्थकों ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इसकी जानकारी पर एसडीएम विनय गुप्ता व सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, सैनी, कोखराज, पइंसा और कड़ाधाम कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
सीओ ने बताया कि राजीव की गाड़ी जिस होटल के पास से बरामद हुई है वहां लगे सीसीटीवी में राजीव की तस्वीर कैद है। वह अपनी गाड़ी से उतरकर कानपुर की ओर जाने वाली जनरथ बस में सवार होते दिख रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही राजीव को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
मोबाइल स्वीच ऑफ होने से बढ़ी दिक्कत
भाजपा नेता राजीव मौर्य का मोबाइल उसके लापता होने के बाद से ही लगातार स्वीच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उससे बात करने वाले कुछ लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने राजीव की बरामदगी के लिए प्रयागराज जोन के सभी जनपदों में राजीव की तस्वीर व गुमशुदगी की जानकारी ई-मेल के जरिए भेज दी है। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार राजीव अपने पास दो मोबाइल फोन रखता है। उसका एक मोबाइल घर में ही रखा है। दूसरा फोन बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।
भूमि विवाद की भी रही चर्चा
भाजपा नेता राजीव के लापता होने के पीछे एक भूमि विवाद की भी चर्चा रही। पता चला कि राजीव ने पिछले दिनों एक बेशकीमती जमीन बेची थी। पैसे का भुगतान भी हो चुका था। बाद में खरीदार को मालूम चला कि जमीन विवादित है। इस पर उसने पैसा वापस मांग लिए। हालांकि इस चर्चा पर राजीव की पत्नी पूनम ने विराम लगाया है। उसका कहना है कि राजीव की किसी के साथ रंजिश नहीं थी। गांव के लोगों के साथ भी वह काफी मिलनसार थे।

No clue of missing BJP leader even after 36 hours, chaos on the highway- फोटो : KAUSHAMBI