{"_id":"3ad833247ef3b8b3d634c0b9b03765a2","slug":"news-hindi-news-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव गूंजे बजरंग बली के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव गूंजे बजरंग बली के जयकारे
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
कल्यानपुर/टेंवा (ब्यूरो)। हनुमान जयंती शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। गांव-गांव स्थित मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। वहीं भक्तों ने रामभक्त हनुमान की झांकी सजाई। शोभायात्रा भी निकाली गई। वहीं हनुमान जयंती पर टेन शाहआलमाबाद में शनिवार से दो दिवसीय मेले का भी शुभारंभ हुआ।
धर्मशास्त्रों को मुताबिक चैत्र पूर्णिमा के दिन रामभक्त हनुमान का जन्म हुआ था। हनुमान जयंती का यह पर्व इस साल शनिवार को था। जिसे जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। गांव-गांव स्थित हनुमानजी के छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष-पूजा अर्चना की गई। वहीं शहजादपुर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में पूजा के बाद भक्तों ने भगवान के बालपन से झांकियां सजाकर शोभायात्रा भी निकाली। यह शोभायात्रा शिवापक्षी मंदिर, शक्तिचौरा स्थान से होते हुए बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान रास्तेभर भक्त बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए झूमते रहे। वहीं हनुमान जंयती पर शनिवार से टेन शाहआलमाबाद में दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में स्थित मंदिर में विशेष पूजन के साथ भजन-कीर्तन भी हुए। वहीं रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। उधर, हनुमान जयंती पर पूरब सरावां गांव में राम उत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर विहिप के जिला संगठनमंत्री कपिल कुमार ने लोगों को हनुमान की भक्ति और राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर विहिप के जिला प्रचारक विनीत, राम प्रकाश, अजय पांडेय, सूरज कुमार शुक्ल, रूपेंद्र शर्मा, सुनील गर्ग, जीतेंद्र मौर्य, सुनील कुमार, भानु प्रताप उपाध्याय, संदीप मिश्र आदि मौजूद रहे।