{"_id":"82f530389bee8b0ea2e453f8cb8d74fa","slug":"news-hindi-news-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टीम में चयन को 40 ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टीम में चयन को 40 ने दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। क्रिकेट की अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन का ट्रायल शनिवार को रिजवी कालेज ग्राउंड में शुरू हुआ। दो दिवसीय इस ट्रायल के पहले दिन अंडर-16 टीम के लिए 40 लड़कों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बता दें कि यूपीसीए ने प्रदेशभर की क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें मंच प्रदान करने लिए जिलास्तर पर अंडर-16 और अंडर-19 खिलाड़ियों के चयन का मसौदा तैयार किया।
इसके बाद जोनल स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करके अच्छे खिलाड़ियों की राज्यस्तरीय टीम गठित की जाएगी। इसीक्रम में कौशाम्बी की टीम चयन के लिए रिजवी कालेज को चयन केंद्र बनाया गया है। कालेज के खेल प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार को दो दिन ट्रायल का आयोजन किया गया है। शनिवार को ट्रायल के पहले दिन अंडर-16 टीम के चयन के लिए ट्रायल लेने को लड़कों को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि जिलेभर से आए 40 लड़कों ने ट्रायल दिया है। रविवार को अंडर-19 का ट्रायल होगा। इसके बाद टीमें घोषित की जाएंगी।