{"_id":"681918e79812c1fdf36f3a809bb999cf","slug":"news-hindi-news-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 फरियादियों में 18 को मिला न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 फरियादियों में 18 को मिला न्याय
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। तहसील दिवस की तरह की थानों में होने वाले पुलिस के समस्या समाधान दिवस से न्याय नहीं मिलने पर लोगों का मोहभंग भंग होता जा रहा है। शानिवार को जिले मे ंथानों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 44 फरियादी की समस्या लेकर उपस्थिति हुए। खुद पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय मुख्य विकास अधिकारी भोलानाथ मिश्र मंझनपुर कोतवाली में लोगों की समस्याओं के समाधान को मौजूद थे।
उनके सामने सिर्फ चार पीड़ित ही फरियाद लेकर पहुंचे। एक पुलिस और एक राजस्व से जुड़ी समस्या को अफसरों ने मौके पर ही निस्तारित कराया। प्रदेश सरकार के फरमान के बाद थानों में समस्या समाधान दिवस आयोजित हो रहा है। शनिवार को जिले के सभी थानों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 44 फरियादी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय, मुख्य ने बताया कि इनमें से 23 राजस्व और 21 पुलिस से संबधित शिकायतें थी। पांच राजस्व और 13 पुलिस से जुडे मामलों को मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया है। वहीं अन्य मामलों को सप्ताहभर के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया है।