{"_id":"d633bd8d0756f7aa3bef97f03b71b267","slug":"news-hindi-news-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन आवंटन में गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन आवंटन में गड़बड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। समाजवादी पेंशन आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शनिवार को रक्सराई गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायतीपत्र देकर आवंटन का सत्यापन कराने की मांग की।
कौशाम्बी ब्लाक क्षेत्र के रक्सराई गांव की रहने वाली शिमला देवी, दुर्गा देवी, पुष्पा देवी, मीना देवी, शिवकली, पार्वती देवी, सरोज देवी, कुसुमा देवी, उर्मिला देवी, शोभा देवी, इंद्रकली, माया देवी आदि ने बताया कि वे भूमिहीन और गरीब हैं। उन्हें समाजवादी पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
उन परिवारों की महिलाओं का नाम सूची में शामिल हैं, जिनके पास पक्का मकान, वाहन, खेत आदि मौजूद हैं। शिमला, दुर्गा, सरोज आदि महिलाओं ने बताया कि पहले उन्हें महामाया योजना के तहत पेंशन मिलती थी, लेकिन समाजवादी पेंशन उन्हें नहीं दी जा रही है।