{"_id":"60f5d2f58ebc3e6d8e5cb25d","slug":"newly-elected-block-chief-and-bdc-will-take-oath-today-kaushambi-news-ald311301161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी आज लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी आज लेंगे शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए डीएम सुजीत कुमार ने सभी ब्लॉकों में अफसरों की तैनाती कर दी है। शपथ ग्रहण के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के आठों ब्लॉकों में 654 बीडीसी निर्वाचित हुए थे। दो मई को रिजल्ट आने के बाद कोरोना संक्रमण के कारण ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव टाल दिया गया था। इस वजह से नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रुका हुआ था। अब दस जुलाई को ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव होने के बाद शासन ने मंगलवार को सभी का एक साथ शपथ ग्रहण कराने का कार्यक्रम निर्धारित किया है।
डीएम सुजीत कुमार ने प्रत्यके ब्लॉक में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए अफसरों को नामित कर दिया है। नामित अफसर पहले ब्लॉक प्रमुख को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराएंगे। डीपीआरओ डॉ. बाल गोविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को सभी ब्लॉकों में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। कोविड नियमों के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
किस ब्लॉक में कौन अफसर दिलाएंगे शपथ
ब्लॉक नामित अफसर
सिराथू उप जिलाधिकारी सिराथू
कड़ा उप निदेशक कृषि
सरसवां मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
मंझनपुर जिला विकास अधिकारी
कौशाम्बी उपजिलाधिकारी मंझनपुर
चायल उपजिलाधिकारी चायल
मूरतगंज परियोजना निदेशक डीआरडीए
नेवादा उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन