{"_id":"629d017f649525093d024cb4","slug":"neighbor-raped-the-wife-of-a-brick-kiln-worker-kaushambi-news-ald3345592183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठ मजदूर की पत्नी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठ मजदूर की पत्नी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाला व्यक्ति ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ रहती है। महिला का कहना है 31 मई को वह छप्पर के नीचे सो रही थी। रात करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाला युवक महिला के पास पहुंचा और दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।
शोरगुल पर पड़ोसी भी पहुंचे और उन्होंने लोकलाज का हवाला देकर पुलिस से शिकायत नहीं करने की सलाह दी। इससे आरोपी का हौसला बढ़ गया। रविवार को महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने युवती से किया दुष्कर्म
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती का कहना है दो महीने पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पहले परिवार व गांव के लोगों को घटना की जानकारी हो गई। इस पर युवती ने बताया कि युवक उसके साथ शादी करेगा।
विज्ञापन
आरोप है जब युवती के घरवाले युवक के यहां शादी की बात करने पहुंचे तो आरोपी मुंबई भाग निकला। रविवार को इसका उलाहना देने आरोपी के घर पहुंची युवती की मां पर जानलेवा हमला किया गया। शोरगुल पर पहुंचे पड़ोसियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।