फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   narrator kept on harassment the girl on the pretext of marriage

शर्मनाक : युवती को शादी का झांसा देकर कथावाचक ने सालभर किया दुष्कर्म, फिर देह व्यापार के लिए 50 हजार में बेचा

Fri, 19 Aug 2022 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 06:59 PM IST
सार

प्रयागराज के लालापुर इलाके की युवती के मुताबिक आरोपी कथावाचक ने एक साल तक उसे अपने घर पर रखा। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने एक युवक के पास उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया।

विज्ञापन
narrator kept on harassment the girl on the pretext of marriage
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली इलाके के कथावाचक ने फेसबुक के जरिए प्रयागराज जिले की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर साल भर तक उसकी आबरू लूटी और फिर उसे बेच दिया। पीड़िता ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर इंसाफ मांगा है। 

विज्ञापन



प्रयागराज के लालापुर इलाके की युवती के मुताबिक आरोपी कथावाचक ने एक साल तक उसे अपने घर पर रखा। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने एक युवक के पास उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया। युवक उसे दिल्ली, बंगलूरू, खंडवा (मप्र), नागपुर, सोनौरी, प्रतापगढ़ आदि शहरों में ले गया और उसकी आबरू का सौदा करता रहा। 

विज्ञापन

युवती के मुताबिक साल भर पहले उसकी मुलाकात आरोपी से मौसी के घर मांडा में हुई थी। वहां वह व्यास गद्दी संभाले था। रिश्तेदारों से मोबाइल नंबर लेने के बाद फेसबुक पर बात करने लगा। शादी का झांसा देकर उसने प्रयागराज बुलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया। युवती फिलहाल प्रयागराज में किराए का कमरा लेकर रह रही है। 


बृहस्पतिवार को घटना की तहरीर सरायअकिल कोतवाली में देने के साथ ही उसने आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया। इस बाबत सीओ चायल श्यामकांत का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है। वह इसका पता लगाएंगे। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed