फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   NA

Kaushambi News: ओवरटेक के फेर में ट्रक से टकराई बस, पांच घायल

Sat, 04 Feb 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 04 Feb 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
NA
ओवरटेक के फेर में ट्रक से टकराई बस, पांच घायल
विज्ञापन

-सैनी कोतवाली के लोंहदा मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुआ हादसा
-अजमेर स्थित मजार में चादर चढ़ाकर कोलकात जा रहे थे जायरीन
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। सैनी कोतवाली इलाके के लोंहदा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह जायरीनों से भरी एक बस ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई। इससे बस चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। बस सवार अजमेर शरीफ की मजार में चादर चढ़ाकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे।
कोलकाता से 19 जनवरी को एक टूरिस्ट बस से 59 जायरीन अजमेर शरीफ गए थे। अजमेर शरीफ की दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद सभी लोग एक फरवरी को वहां से अपने घर पश्चिम बंगाल के लिए निकले। रास्ते में शुक्रवार की सुबह तकरीबन 4:30 बजे सैनी कोतवाली इलाके के लोंहदा मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूरिस्ट बस चालक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई। गनीमत रही कि राष्ट्रीय मार्ग के बगल में बालू के ढेर पर बस चढ़ गई। इस कारण बस पलटने से बच गई और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही सैनी थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे, अजुहा एवं पथरावा पुलिस चौकी की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में थाना तिलजला जिला कोलकाता (पश्चिम बंगाल) निवासी बस ड्राइवर विजय कुमार (45), रसीदा बेगम (35) पत्नी इस्तखार, कमरुन बेगम (45) पत्नी मो. मेराज, रोजनी बेगम (65) और शमीम अहमद का 8 वर्षीय बेटा समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को बाहर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस सवार अन्य जायरीनों को हाईवे के बगल स्थित प्रयागराज होटल में ठहरने का प्रबंध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed