{"_id":"6135eff908a08ef88339c79a6254a71f","slug":"mvi-haivoltej-supply-in-the-village-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवई गांव में हाईवोल्टेज सप्लाई, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवई गांव में हाईवोल्टेज सप्लाई, तीन झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन बिजली की लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से मवई गांव में हाईवोल्टेज बिजली की सप्लाई हो गई। इसकी चपेट में आने से भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं दर्जनभर घरों की वायरिंग, बिजली के उपकरण जलने से लाखों का नुकसान हुआ।
महेवाघाट के मवई गांव के समीप से एलटी लाइन के ऊपर से एचटी लाइन के तार खींचे गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे पूरे गांव में हाईवोल्टेज बिजली की आपूर्ति हो गई। इससे सुरेश कुमार, दुर्गाप्रसाद, रघुराज, बाल मुकुंद, जालंधर, सुशील कुमार, राज बहादुर्, भोंदू प्रसाद, मंगला प्रसाद, लल्लू आदि के घरों की वायरिंग सुलगने लगी। लोगों के घरों में चल रही टीवी, मोबाइल के चार्जर आदि जल गए। मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहा रिंकू (20) और उसकी बहन रोशनी (16) व गांव का मंगल (26) करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर के पास से गांव की सप्लाई खुद ही ट्रिप हो गई। इससे और बड़ा हादसा नहीं हो सका। तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव वालों ने बताया कि जर्जर तार की शिकायत कई बार एसडीओ और जेई से की गई। इसके बाद भी काई कार्रवाई नहीं की गई। मामले में एसडीओ एसके सिंह ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है। कहा कि जांच कराकर जर्जर तारों को जल्द ही बदलाने की कोशिश की जाएगी।