फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murderer roamed around with the body of the trailer driver for five kilometers, police kept searching CCTV

Crime News : पांच किमी ट्रेलर चालक का शव लेकर घूमे कातिल, सीसीटीवी कैमरे खंंगालती रही पुलिस

Sun, 18 May 2025 03:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 May 2025 03:47 PM IST
सार

कोखराज के ककोढ़ा में हत्या कर फेंके गए ट्रेलर चालक की गाड़ी टोल प्लाजा के समीप मिली। गाड़ी के केबिन में भी खून के निशान मिले। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब पांच किमी तक बेखौफ कातिल शव को लेकर घूमे हैं।

विज्ञापन
murderer roamed around with the body of the trailer driver for five kilometers, police kept searching CCTV
हत्यारोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोखराज के ककोढ़ा में हत्या कर फेंके गए ट्रेलर चालक की गाड़ी टोल प्लाजा के समीप मिली। गाड़ी के केबिन में भी खून के निशान मिले। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब पांच किमी तक बेखौफ कातिल शव को लेकर घूमे हैं। रात होने के कारण कातिलों पर किसी की नजर नहीं पड़ी। हालांकि, कातिलों की पहचान व गतिविधि खंगालने के लिए पुलिस हाईवे के दुकानों व ढाबों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


ककोढ़ा गांव के बाहर झाड़ियों में चालक सागर मल का शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात को शव की पहचान नहीं हो सकी थी। शनिवार को मृतक का भाई आया तो उसकी शिनाख्त हो सकी। भाई ने कॉपर तार लदे ट्रेलर के बारे में पुलिस को जानकारी दी तो घटनास्थल से करीब पांच किमी दूर टोल प्लाजा के समीप गाड़ी को बरामद किया गया।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि गाड़ी की केबिन में भी खून के निशान हैं। जिसे देखने से साफ लग रहा है कि चालक का कातिलों से संघर्ष भी हुआ होगा। गोली मारकर हत्या के बाद उसके शव को लेकर कातिल ट्रेलर से या फिर किसी अन्य साधन से पांच किमी दूर आए और ककोढ़ा के बाहर झाड़ियों में शव फेंक दिया।

वहीं मृतक का भाई ट्रेलर में लदे कॉपर को लूटने की कोशिश की आशंका जाहिर भले ही कर रहा हो, लेकिन एक भी तार का बंडल गाड़ी से गायब नहीं है। ऐसे में पुलिस चालक से रुपये लूटने या फिर किसी जान पहचान वाले पर हत्या किए जाने का कयास लगा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हाईवे के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

कहीं लिफ्ट मांग कर ट्रेलर में तो नहीं चढ़े कातिल

अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस के सामने घटना का पर्दाफाश करना चुनौतीपूर्ण है। वहीं घटना के बाद इलाकाई लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि कहीं रास्ते में कातिलों ने लिफ्ट मांग कर चालक को रोका होगा। रास्ते में उसके साथ लूटपाट के दौरान संघर्ष किया और गोली मारकर हत्या कर दी हो। ऐसे में तरह-तरह के कयास लोग लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed