फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Murder accused threatening reconciliation, complaint to SP

हत्या के आरोपी दे रहे सुलह की धमकी, एसपी से शिकायत

Sat, 02 Apr 2022 08:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Murder accused threatening reconciliation, complaint to SP
सरायअकिल कोतवाली के भखंदा गांव में 13 मार्च को हत्या कर फांसी पर लटकाए गए अनिल सिंह के कातिलों को पुलिस बचाना चाह रही है। अनिल के पिता अर्जुन सिंह ने शनिवार को एसपी हेमराज मीणा से शिकायत कर बताया कि नामजद दो आरोपी गांव में घूमकर सुलह का दबाव बना रहे हैं। इससे उसे भी जान का खतरा है।
विज्ञापन

भखंदा गांव निवासी अर्जुन सिंह का कहना है 13 मार्च को उसके बेटे अनिल को गांव के हिमांशु सिंह, अनूप सिंह, अमित सिंह, प्रकाश सिंह, देव सिंह, आदित्य सिंह व अशोक सिंह ने अगवा कर लिया था। इसके बाद गांव के बाहर बेटे का फांसी पर लटकता हुआ शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि अनिल की हत्या करने के बाद उसे फांसी पर लटकाया गया है। शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामले में नामजद पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अशोक सिंह व प्रकाश सिंह को अभी गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन सिंह का कहना है कि यहीं दोनों आरोपी मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed