{"_id":"69cd7b228b5c26555a056d29","slug":"mp-writes-letter-demanding-direct-bus-service-from-manjhanpur-to-lucknow-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-139091-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मंझनपुर-लखनऊ सीधी बस सेवा की मांग, सांसद ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मंझनपुर-लखनऊ सीधी बस सेवा की मांग, सांसद ने लिखा पत्र
Thu, 02 Apr 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय डिपो से लखनऊ तक सीधी बस सेवा शुरू कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर इस रूट पर नई साधारण व एसी बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।
पत्र के माध्यम से सांसद ने बताया कि मंझनपुर, सिराथू और सैनी क्षेत्र के लोगों को लखनऊ जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में इस मार्ग पर केवल नाममात्र की साधारण बसें उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। वहीं, एसी बस सेवा बिल्कुल भी नहीं होने से गर्मी के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है।
उन्होंने यह भी बताया कि बेहतर परिवहन सुविधा मिलने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी और लोगों की आवाजाही आसान होगी।