फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mp vinod sonkar nominated bjp's national secretary

कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री

Sun, 27 Sep 2020 01:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
mp vinod sonkar nominated bjp's national secretary
mp vinod sonkar nominated bjp's national secretary - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। कौशांबी सांसद विनोद सोनकर का कद और ओहदा बढ़ाते हुए भाजपा ने उन्हें संगठन का राष्ट्रीय मंत्री बना दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सांसद का ओहदा बढ़ाए जाने की जानकारी मिलते ही समर्थक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

कौशांबी संसदीय सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए विनोद सोनकर को भाजपा अहम मुकाम पर पहुंचाना चाहती है। इससे पहले उन्हें अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। अब राष्ट्रीय संगठन में उन्हें मंत्री बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। इसकी जानकारी होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सदर विधायक लालबहादुर ,चायल विधायक संजय गुप्ता ,सिराथू विधायक शीतला पटेल ,जिलाध्यक्ष भाजपा अनीता त्रिपाठी ,जगजीत सिंह पटेल ,आद्या प्रसाद पांडेय ,सोमेश्वर तिवारी , बच्चा केसरवानी, संतोष सिंह पटेल ,प्रेमचंद्र चौधरी, पप्पू चौधरी ,सुधीर केसरवानी ,गुलाब कुशवाहा ,अजय त्रिपाठी ,जनार्दन मिश्रा ,भूपेंद्र सिंह आदि ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता ने भ्रमण कर बताई पार्टी की नीतियां
मंझनपुर। समाजवादी पार्टी के मंझनपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे शिवमोहन चौधरी ने शनिवार को क्षेत्र के गोराजू, चंपहा, मुस्तफाबाद, विजिया चौराहा, जोगापुर, गौरये, गुरौली, बेरौंचा, छेकवा ,दिया उपरहार, आदि गांव का भ्रमण कर समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्र लोगों को वितरित किया । बताया कि मौजूदा प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। इसे लेकर सपा ने महाअभियान चलाया है। सरकार किसान, गरीब व नौजवानों के साथ छलावा कर रही है। इस मौके पर अशोक यादव, प्रभाकर तिवारी, अतर यादव, रामराज आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed