{"_id":"76d2087404e0c92840255b1b4dfd96ec","slug":"mp-listening-to-people-s-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सांसद ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने शुक्रवार को सिराथू तहसील के टेंगाई, जलालपुर, राघवपुर, देवखरपुर गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। गांववालों ने सांसद से बिजली की अंधाधुंध कटौती, खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत नहीं होने से व्याप्त पानी की समस्या बताई।
सांसद ने कहाकि ग्रामीणों की समस्या उनकी समस्या है। सभी समस्याओं का जल्द से जल्द हर हाल में निस्तारण कराया जाएगा। बता दें कि इन दिनों भाजपा का संपर्क महाअभियान चल रहा है। पार्टी नेता रोजाना गांवों का दौरा कर रहे हैं। सांसद के साथ पूर्व विधायक पुरुषोत्तमलाल, जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, आद्या प्रसाद पांडेय, अशर्फीलाल, अन्तूलाल सोनकर, अहमद रजा, राजेन्द्र प्रसाद पांडेय आदि रहे।